फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 450 केंद्रों पर आज होगी साक्षरता परीक्षा

Sun, 21 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
exam - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रौढ़ साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए होने वाली प्रौढ़ साक्षरता परीक्षा में जिले के करीबन 40,000 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए विभिन्न 10 खंडों में 450 परीक्षा केंद्र बनाए गए। साक्षरता परीक्षा के लिए पंजीकृत आवेदक सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक किसी भी समय परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा में अपीयर हो सकेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मिशन के तहत शिक्षा से वंचित रहने वाले लोगों के लिए गांवों में एडल्ट एजुकेशन सेंटर (एईसी) चलाए जा रहे हैं। गांव के सरकारी स्कूलों में बनाए गए केंद्रों पर प्रेरकों के माध्यम से अनपढ़ लोगों को शिक्षित किया जा रहा है। कक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवी स्तर पर साक्षरता परीक्षा में सफल होने पर नेशनल ओपन स्कूल की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वहीं परीक्षा में जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
मिशन कोआर्डिनेटर राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को होने वाली साक्षरता परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर पेपर व अन्य सामग्रियां पहुंचाई जा चुकी है। परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करवाए जाने को लेकर परीक्षा केंद्र पर प्रेरकों के अलावा एक-एक रिसोर्स पर्सन को पांच केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाला पुरुष/महिला तय समय के दौरान किसी भी समय आकर अपनी परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली व चंडीगढ़ की टीमें करेंगी निरीक्षण
साक्षरता परीक्षा के दौरान दिल्ली व चंडीगढ़ की टीमें परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करेगी। दिल्ली की टीम में चार ओएसडी लोहारू, तोशाम, बहल, दादरी में तो चंडीगढ़ से आए तीन ओएसडी अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों पर स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें