फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली शतरंज के लिए जिला टीम का चयन 24 और 31 को

Sun, 21 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा के लिए लड़कों की जिला टीम का चयन 24 अगस्त व लड़कियों की जिला टीम का चयन 31 अगस्त को किया जाएगा। इसके लिए खिलाडियों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी से एंट्री फॉर्म डाउनलोड करना होगा। चयनित टीम 19 से 21 सितंबर तक होने वाले राज्यस्तरीय स्कूली शतरंज खेलों में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चुने गए खिलाड़ियों का खर्च शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन


एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप ने बताया कि नई अनाजमंडी स्थित जनसेवा विद्या विहार स्कूल में चेस चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों में से जिला टीम का चयन होगा। शतरंज प्रतियोगिता में स्विस सिस्टम के आधार पर पांच राउंड होंगे। चैंपियनशिप में सभी खिलाड़ियों का प्रवेश निशुल्क होगा। इसमें महिलाओं और पुरूषो की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाऐं होगी। स्पर्धा में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, इंट्री फॉर्म, स्कूल लीविंग, दाखिला खारिज रजिस्टर की प्रति साथ लानी होगी।

खिलाड़ी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर जाकर चैंपियनशिप से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों को प्रतिभागिता करने पर छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें