फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भूतपूर्व सैनिक श्रीपाल यादव ने 42.195 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर जीता पदक

Mon, 30 Nov 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
धावक श्रीपाल यादव
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर-23 निवासी भूतपूर्व सैनिक एवं धावक श्रीपाल यादव ने अहमदाबाद में आयोजित अदाणी अहमदाबाद मैराथन के 10वें संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए फुल मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की। रविवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 42.195 किलोमीटर की निर्धारित दूरी 4 घंटे 47 मिनट 37 सेकंड में पूरी कर फिनिशर पदक हासिल किया।
विज्ञापन

पदक हासिल करने के बाद श्रीपाल यादव ने फोन पर बताया कि सेना में रहते हुए अनुशासन और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की जो सीख मिली, वह आज भी उनके जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में व्यायाम और खेलों को शामिल करें तथा फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित दौड़ और शारीरिक गतिविधियां न केवल शरीर को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि व्यक्ति में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित करती हैं। भूतपूर्व सैनिक के रूप में देश सेवा के बाद खेल के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और फुल मैराथन पूरी करने का जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें