फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेत में 11 केवी लाइन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव गोलागढ़ में सोमवार सुबह खेत में सिंचाई के पाइप बदलते समय 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त 43 वर्षीय जगजीत सिंह की मौत हो गई। हादसे में बुरी तरह झुलसे जगजीत को नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव के सरपंच प्रतिनिधि संदीप के अनुसार जगजीत सुबह खेत में काम करने गए थे और पाइप इधर-उधर ले जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आ गए। मृतक अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संजय ने बताया कि सूचना मिलने पर जूई कलां थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की। शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें