फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए सबको निभानी होगी अपनी भूमिका : डीसी

Sat, 25 Jan 2025 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सम्मानित छात्राओं के साथ  डीसी महावीर कौ
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। विश्व में भारत की मतदान प्रक्रिया सर्वोपरि है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सबको निभानी अपनी भूमिका होगी।
विज्ञापन

डीसी महावीर कौशिक शनिवार को आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को पूरे देशभर में मनाया जाता है। हम सब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा है और हमारा यह कर्तव्य बनता है कि इस लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाए रखने में हम अपना अहम रोल निभाएं और अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 2011 में निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से लेकर प्रशासन और अनेक संस्थाओं द्वारा लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए और मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए अनेक तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रिंसिपल अल्का मित्तल ने जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय मतदाता दिवस कॉलेज में आयोजित करने पर शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। नायब तहसीलदार चुनाव विनोद सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में पहुंचने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें