फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धूप से भी नहीं मिली राहत, ठंडी हवाओं से बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 25 Jan 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव दांग खुर्द के खेतों में गेंहूं की फसल पर जमी ओस की बूंदे। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। जिले में रविवार को मौसम शुष्क और धूप खिली रही लेकिन आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई और धूप से भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप के कारण शहर के पार्कों में रौनक रही लेकिन शाम के समय ठंड बढ़ने पर लोग ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 27 और 28 जनवरी को आंशिक बादलवाई रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं और अलसुबह तथा देर रात कुछ क्षेत्रों में धुंध भी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें