फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन परिस्थितियों में भी लोकतंत्र सेनानी संतोष ने उसूलों से समझौता नहीं किया : धर्मबीर सिंह

Sat, 13 Sep 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
संतोष वशिष्ठ के निधन पर शोक जताते विधायक घनश्याम सर्राफ।
विज्ञापन
भिवानी। लोकतंत्र सेनानी संतोष वशिष्ठ को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके निवास पर भिवानी–महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह पहुंचे। सांसद ने कहा कि धन और संसाधनों की कमी के बावजूद संतोष वशिष्ठ ने अपने परिवार को आगे बढ़ाया और कठिन परिस्थितियों में भी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। उनके जीवन से युवाओं और विशेषकर महिलाओं को यह संदेश मिलता है कि दृढ़ संकल्प होने पर हर चुनौती का सामना किया जा सकता है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि चेतना परिवार इमरजेंसी जैसी विकट परिस्थितियों में भी पीछे नहीं हटा और उस समय संतोष वशिष्ठ परिवार की ताकत बनी रही। भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एमरजेंसी के दौरान उन्हें ज्ञात है कि किस प्रकार की यातनाएं संतोष वशिष्ठ ने सहनी पड़ीं। उस समय चेतना परिवार ने अपनी कलम नहीं रोकी और संतोष वशिष्ठ के साहस और परिवार के प्रति समर्पण से यह संभव हुआ।
समाजसेवी बृजलाल सर्राफ ने संतोष वशिष्ठ को महिला सशक्तीकरण का उदाहरण बताते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता संदीप सिंह, अशोक बुवानीवाला, राम प्रताप शर्मा, छात्र नेता कमल सिंह प्रधान, जिला लोक संपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें