भिवानी। इंग्लैंड के लिवरपूल में चार से 14 सितंबर तक चल रही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भिवानी की बेटियों नूपुर श्योराण और जैस्मिन लंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। दोनों खिलाड़ी शनिवार देर रात स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगी।
इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद दोनों मुक्केबाजों ने भारत के लिए पदक पक्का कर लिया था। शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल में जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में वेनेजुएला की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका फाइनल मुकाबला पोलैंड की खिलाड़ी से होगा। प्रशिक्षक संदीप लंबोरिया ने कहा कि जैस्मिन पूरी तैयारी के साथ उतरी है और उन्हें विश्वास है कि वह स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। वहीं 80 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में नूपुर श्योराण ने तुर्की की मुक्केबाज को 5-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार देर रात दोनों मुक्केबाज भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करेंगी।
नूपुर श्योराण