भिवानी। मुनादी कराने के बाद भी लोग हैप्पी कार्ड लेने रोडवेज कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब रोडवेज विभाग गांव-गांव खुद हैप्पी कार्डों का वितरण कराएगा। इसके लिए रोडवेज विभाग ने अलग से छह कर्मचारियों को भी नियुक्ति किया है। जो गांव-गांव घर-घर जाकर हैप्पी कार्ड वितरण करेंगे।
इतना ही नहीं रोडवेज विभाग सबसे पहले जिले के बड़े गांवों में हैप्पी कार्डों का वितरण कराएगा। हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करने के लिए नेटवर्क समस्या का समाधान होते ही सभी गांव में कार्ड वितरण का कार्य जारी कर दिया जाएगा। जनसंख्या के हिसाब से बड़े गांव में पहले हैप्पी कार्ड वितरण का कार्य किया जाएगा। हैप्पी कार्ड वितरण के लिए विभाग द्वारा पहले गांव में मुनादी भी करवाई जा चुकी है।
दरअसल, हरियाणा सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर करने के लिए हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे है। अंत्योदय परिवार का एक सदस्य एक हैप्पी कार्ड पर एक साल में एक हजार किलोमीटर का सफर मुफ्त में कर सकता है। भिवानी डिपो में पात्र परिवारों के 81 हजार हैप्पी कार्ड बनकर पहुंचे थे। इनमें से लगभग 45 हजार कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए विभाग की ओर से बस स्टैंड पर छह काउंटर बनाए गए हैं। इसके बाद कार्य वितरण में तेजी लाने के लिए विभाग की ओर से कार्डों के वितरण के लिए गांव में मुनादी भी करवाई गई थी। इसके बाद अब गांव-गांव जाकर रोडवेज कर्मचारी हैप्पी कार्ड वितरण करने का कार्य करेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से 9 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करने के लिए नेटवर्क समस्या का समाधान होते ही सभी गांव में कार्ड वितरण आरंभ होगा। विभाग द्वारा पहले बड़े गांव में कार्ड वितरण का कार्य किया जाएगा।
लोगों की सुविधा के लिए गांव-गांव जाकर हैप्पी कार्ड वितरण कार्य किया जाएगा। इसके लिए 9 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करने के लिए नेटवर्क समस्या का समाधान होते ही वितरण कार्य आरंभ किया जाएगा।
- दीपक कुंडू, डिपो महाप्रबंधक भिवानी।