फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को दयालु-द्वितीय योजना का लाभ समय पर दिलाना सुनिश्चित करें : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में दयालु-द्वितीय योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ित लोगों को दयालु-द्वितीय योजना का लाभ समय पर दिलाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में डॉग बाइट के कुल 10 मामलों पर विचार किया गया जिसमें 7 मामलों में सहायता राशि सुनिश्चित करने तथा 3 मामलों को खारिज करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

एडीसी करवा ने कहा कि दयालु-द्वितीय योजना के तहत बेसहारा पशुओं गाय, बैल, कुत्ते, नीलगाय, भैंस आदि के काटने या चोट मारने से हुई आकस्मिक मृत्यु, घायल होने या दिव्यांगता की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत मृत्यु या नियमानुसार प्रतिशत दिव्यांगता होने पर एक लाख से पांच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान है।
बैठक के दौरान जिला सांख्यिकी अधिकारी एवं दयालु योजना के सदस्य सचिव डॉ. भागीरथ कौशिक ने अवगत करवाया कि पीड़ित लोगों के जरूरी दस्तावेज पूरे करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों में दुर्घटना स्थल के फोटो, परिवार पहचान पत्र, एफआईआर या डीडीआर, मृत्यु प्रमाण पत्र तथा अस्पताल डिस्चार्ज प्रमाण पत्र आवश्यक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुत्ते के काटने के मामलों में मुआवजे की राशि न्यूनतम 10 हजार रुपये प्रति दांत के निशान पर तथा जहां मांस त्वचा से अलग हो गया हो, वहां न्यूनतम 20 हजार रुपये प्रति 0.2 सेंटीमीटर घाव पर निर्धारित है। इसी प्रकार 12 वर्ष तक आयु के बच्चों के लिए एक लाख रुपये, 12 से 18 वर्ष के लिए दो लाख रुपये, 18 से 25 वर्ष के लिए तीन लाख रुपये, 25 से 45 वर्ष के लिए पांच लाख रुपये तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के लिए तीन लाख रुपये आर्थिक सहायता का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी या दावेदार को दुर्घटना के 90 दिनों के भीतर योजना के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सभी आवश्यक विवरण व दस्तावेजों सहित आवेदन करना अनिवार्य है। बैठक में एसडीएम भिवानी महेश कुमार, एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान तथा लोक निर्माण एवं चिकित्सा विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें