फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों और एटीएम में सुरक्षा गार्ड व सीसीटीवी लगाना सुनिश्चित करें : एसपी

Tue, 30 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक को संबो​धित करते एसपी सुमित कुमार। पुलिस विभा
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय परिसर में सोमवार को आयोजित जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने जिले भर के बैंक प्रतिनिधियों और अधिकारियों को बैंक व एटीएम की सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। एसपी सुमित कुमार ने बैठक में स्पष्ट किया कि बैंक और एटीएम में कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। सभी बैंक और एटीएम में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और सुनिश्चित किया जाए कि वे हमेशा चालू रहें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय-समय पर कैमरों की जांच करें और यदि कोई कैमरा खराब हो तो उसकी तुरंत मरम्मत करवाई जाए। सीसीटीवी का बैकअप रखा जाए और कैमरे इस प्रकार लगाए जाएं कि बैंक व एटीएम के सामने से गुजरने वाले व्यक्तियों के हाव-भाव, चेहरा और वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई दें। कैमरे रोड फेसिंग भी होने चाहिए। डीवीआर के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उसे ऑनलाइन सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि भारी मात्रा में कैश ले जाने वाली कैश वैन दुरुस्त हों और बैंक अधिकारियों को पूर्व सूचना देना अनिवार्य है। जिन बैंकों के पास खाली प्लॉट हैं वहां नियमित निगरानी की जाए ताकि दीवार तोड़कर चोरी की घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही सुरक्षा गार्डों को अच्छे से ब्रीफ किया जाए और उनकी पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित की जाए। बैंक अधिकारियों को उनके लॉकर की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट कर पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए।
मंडियों में स्थित बैंक शाखाओं की सुरक्षा बढ़ाने पर भी एसपी ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल मंडियों में बेच रहे हैं और जिले में अधिक मात्रा में कैश के लेन-देन पर बैंक अधिकारी या कर्मचारी अपने प्रबंधक, थाना या चौकी इंचार्ज को अवश्य सूचित करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू कारवा, जिला सुरक्षा प्रभारी मनोज कुमार और जिले के बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंडियों की बैंक शाखाओं की बढ़ाए चौकसी
वर्तमान समय में किसान अपनी फसल मंडियों में बेच रहे हैं। यदि जिले में अधिक मात्रा में कैश का लेन-देन किसी एक स्थान से दूसरे स्थान पर होता है तो बैंक अधिकारी और कर्मचारी अपने संबंधित प्रबंधक, थाना या चौकी इंचार्ज को इसकी सूचना व सुरक्षा के लिए अवश्य दें।
विज्ञापन



-
सभी बैंकों के अंदर सुरक्षा के मानक पूरे किए जाने संबंधी बैठक में निर्देश दिए गए हैं। बैंक शाखा और एटीएम के अंदर उचित लाइट और सुरक्षा गार्ड की तैनाती होनी चाहिए। बैठक में जिले भर में बैंकों की सुरक्षा संबंधी प्रबंधों पर भी चर्चा की गई है। जहां कमियां हैं उन्हें दूर कराने के संबंध में भी निर्देश दिए हैं। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें