भीम स्टेडियम में नए एनसीसी कैडेटस की इनरोलमेंट लिखित परीक्षा देते विद्यार्थी।
भिवानी। शहर के भीम स्टेडियम में सोमवार को नए एनसीसी कैडेट्स के लिए एनरोलमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया। 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी के अंतर्गत आयोजित इस प्रक्रिया में कुल 70 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर, कैप्टन अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई जिसमें प्रथम चरण शारीरिक और दूसरा लिखित परीक्षा था।
शारीरिक परीक्षा में लड़कों के लिए 880 मीटर रनिंग और पुश अप, जबकि लड़कियों के लिए 400 मीटर रनिंग आयोजित की गई। इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र ही लिखित परीक्षा में शामिल हुए। लिखित परीक्षा में 25 प्रश्न पूछे गए और कुल 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। दोनों परीक्षाओं के अंकों को मिलाकर फाइनल सूची तैयार की जाएगी। चयनित छात्र इसके बाद अंडर ट्रेनी एनसीसी कैडेट्स के रूप में नामांकित होंगे।