फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों में 10% तक प्रशिक्षु रखें : सीटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में वीरवार को जिला शिक्षुता एवं आत्मनिर्भर कमेटी की बैठक हुई। नगराधीश अनिल कुमार ने अधिकारियों को विभागों में कर्मचारियों की संख्या के 10 प्रतिशत तक प्रशिक्षु रखने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगराधीश ने कहा कि अप्रेंटिसशिप के लिए विभागों में खाली सीटों के बारे में युवाओं को जागरूक किया जाए ताकि अधिक से अधिक आईटीआई पास युवक इन अवसरों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं को रखने से युवाओं को कौशल विकास के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और कार्यक्षेत्र का अनुभव मिलेगा।
उन्होंने कार्यालयों में नियमानुसार प्रशिक्षु रखना अनिवार्य बताते हुए इस दिशा में गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एवं कमेटी सचिव पंकज सोनी ने अप्रेंटिसशिप से जुड़ी समस्याओं और समाधान की जानकारी दी। उन्होंने अप्रेंटिसशिप प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें