फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गलियों से जल्द हटाया जाएगा अतिक्रमण, वार्ड नौ में खुले दरबार में नागरिकों ने उठाई मांगें

विज्ञापन
नगर परिषद के खुले दरबार में लोगों से बातचीत करते नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह,  विध
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद के खुले दरबार में वार्ड नौ में गलियों में अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुख रहा। वार्डवासियों ने शिकायत की कि गलियों में बनाए गए चबूतरों और अतिक्रमण के कारण रास्ते तंग हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने सीवरेज सिस्टम दुरुस्त करने, सफाई व्यवस्था सुधारने और दूषित पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार सुबह विधायक घनश्याम सर्राफ, नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी वार्ड नौ पहुंचे। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण शर्मा की मौजूदगी में नागरिकों ने बताया कि अधिकांश कॉलोनियों की गलियों में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। लोगों ने चबूतरे बना लिए हैं जिससे आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। वार्डवासियों ने नप से अनुरोध किया कि अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए ताकि रास्तों की चौड़ाई बढ़ सके।
नागरिकों ने कच्ची गलियों को पक्का करवाने, छोटी सीवरेज लाइन को बड़ी लाइन में बदलने और पीने के पानी की लाइन व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग की। इस पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह को तत्काल समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार प्रिंसिपल, वीरेंद्र परमार, राजपाल सिंह, नरेश कुमार तहसीलदार, चंद्र प्रकाश और प्रमोद तंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन



जल्द करवाया जाएगा समस्याओं का समाधान : भवानी प्रताप
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को वार्ड नौ में खुला दरबार लगाया गया था। ज्यादातर लोगों ने गलियों में अतिक्रमण की शिकायत की। लोगों की मांग के अनुसार जल्द ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा ताकि गलियां तंग न हों। इसके अलावा सफाई और कच्ची गलियों को पक्का करवाने की मांग भी की गई थी। कच्ची गलियों का टेंडर 6 महीनों के भीतर लगाकर उन्हें पक्का करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें