फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजनाओं के विस्तार के लिए सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण : विधायक

विज्ञापन
बवानीखेड़ा स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि।
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा में तोड़े गए मकानों को लेकर भाजपा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई विकास परियोजनाओं के विस्तार के लिए नियमानुसार की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में स्टेडियम, पार्क, जिम और अस्पताल का विस्तार जनता के हित में है।
विज्ञापन

रविवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा डालने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई है। किसी के साथ अन्याय नहीं किया गया बल्कि सभी अवैध ढांचों को नियमानुसार नोटिस देने के बाद ही हटाया गया है।
विधायक ने विपक्षी नेताओं पर जनता को गुमराह करने और भावनात्मक शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब अतिक्रमण हटाया जा रहा था तब विपक्षी नेताओं ने प्रभावित लोगों को नई जमीन देने, मकान बनवाकर देने और यहां तक कि फर्नीचर उपलब्ध कराने जैसे बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि धरने पर बैठे लोगों की सुध लेने अब वे नेता क्यों नहीं आ रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि उनके वादे केवल राजनीति चमकाने के लिए थे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विपक्षी दल काम करने के बजाय फिजूल की राजनीति में विश्वास रखते हैं। जब उनकी बात प्रशासन पर नहीं चलती तो वे मासूम लोगों को भड़का कर अपना उल्लू सीधा करते हैं और उनसे पैसे ऐंठने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने, युवाओं के लिए आधुनिक स्टेडियम और ओपन जिम बनाने तथा शहर के पर्यावरण और सुंदरीकरण के लिए खाली जमीन का उपयोग करने जैसी परियोजनाओं के विस्तार के लिए सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें