फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मांगें पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतरे कर्मचारी

Fri, 03 Jul 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शुक्रवार को विरोध सभा आयोजित कर अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सभा का संचालन जिला मंत्री संदीप बागनवाला ने किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रांत मंत्री हवा सिंह तंवर और जिला मंत्री संदीप बागनवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सेवा सुरक्षा नियम-2024 के तहत 15 जून तक पात्र कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक किसी भी कर्मचारी को नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एनएचएम कर्मचारियों के सेवा नियमों पर लगी रोक को निरस्त करते हुए 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय दिया है। इसके बावजूद सरकार इस आदेश को लागू करने के बजाय इसके विरुद्ध एलपीए दायर कर रही है जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने सरकार से वादे पूरे करने और न्यायालय के निर्णयों को शीघ्र लागू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर विद्युत कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष इमरान, अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष आबिद खान, कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें