फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अनदेखी पर भड़के कर्मचारी, आंदोलन का किया एलान

Fri, 12 Jun 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी द्वारा रेस्क्यू किए गए बच्चे। स्वयं
विज्ञापन
भिवानी। सरकार द्वारा विभागीय कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों और जायज समस्याओं की लगातार की जा रही अनदेखी के विरोध में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन, संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की सब डिवीजन बवानीखेड़ा की गेट मीटिंग का आयोजन रेस्ट हाउस परिसर में किया गया। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया।
विज्ञापन

ब्रांच वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर दिनोद ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान लेना बंद करे। विभागीय कर्मियों की जायज मांगों और गंभीर समस्याओं को लंबे समय से ठंडे बस्ते में डाला गया है जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए 15 और 16 जून को कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) भिवानी के कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा और मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो 4 जुलाई को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के भिवानी आवास का पूर्ण घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद 18 जुलाई को लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार आवास पर प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अनिल फौजी, मोनू मेट, सुमित बड़सी, शंकर तथा रमेश चंद्र फौजी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें