फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बापोड़ा में वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय प्रिंस की मौत

Fri, 12 Jun 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बापोड़ा में वीरवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में 10 वर्षीय प्रिंस नामक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इलेक्टि्रक स्कूटी से किराना की दुकान पर जाते समय पीछे से अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से हुआ। सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब 10 बजे गांव बापोड़ा स्थित सूई मार्ग पर हुआ। गांव बापोड़ा निवासी 55 वर्षीय रतनपाल अपने 10 वर्षीय प्रिंस और दोहते शौर्य को इलेक्टि्रक स्कूटी पर बैठाकर किराना की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में प्रिंस और रतनपाल को गंभीर चोटें आईं। जबकि शौर्य को भी चोटें आईं।
घायलों को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया वहीं रतनपाल का उपचार चल रहा है। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बापोड़ा से सूई मार्ग पर दादा और पोते को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। हादसे में 10 वर्षीय प्रिंस की मौत हो गई, जबकि दादा घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने रतनपाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस हादसे के बाद वाहन लेकर भागे चालक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस इस सड़क हादसे के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें