फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जीवन में श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं

Tue, 16 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सिंघानिया सदन धर्मशाला में आनंद ब्रदर्श सेवा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को भगवान श्रीराम के जीवन और मर्यादाओं पर विशेष प्रकाश डाला गया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और भावविभोर होकर कथा का रसपान किया।
विज्ञापन

वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक राधेश्याम शास्त्री ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक राजा ही नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।
उनके जीवन में पुत्र धर्म, भ्राता प्रेम, पति धर्म, राजा धर्म और मित्र धर्म जैसे प्रत्येक क्षेत्र में मर्यादाओं का पालन देखने को मिलता है। यदि व्यक्ति अपने जीवन में श्रीराम के आदर्शों को अपनाए तो समाज से अनेक बुराइयां स्वतः समाप्त हो सकती हैं। कथा के दौरान भक्ति संगीत, श्लोक और भावपूर्ण व्याख्या से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें