फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सितंबर तक बनवाएं आयुष्मान कार्ड, विशेष कैंपों का लाभ उठाएं पात्र लाभार्थी : सीएमओ

Wed, 05 Aug 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिले में 14 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और गांव व वार्ड स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने नागरिकों से इन कैंपों का लाभ उठाकर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी पीएचसी, सीएचसी, एसडीएच, जिले के सूचीबद्ध अस्पतालों, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और आयुष्मान भारत ऐप के माध्यम से भी कार्ड बनवा सकते हैं। जिले में योजना के तहत 42 निजी और 37 सरकारी अस्पताल सूचीबद्ध हैं, जहां पात्र लोगों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
सीएमओ ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर आयुष्मान कार्ड के लिए ई-केवाईसी निशुल्क की जा रही है। कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी के पास आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) अथवा राशन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थी 14 सितंबर तक चल रहे विशेष अभियान में शामिल होकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा का लाभ लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें