फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आज सात घंटे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Wed, 09 Apr 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मरम्मत कार्य की वजह से वीरवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी वजह से शहर का एमसी कॉलोनी फीडर का एरिया प्रभावित रहेगा। इसमें एमसी कॉलोनी, न्यू भारत नगर, पुराना भारत नगर, महावीर कॉलोनी, बजरंग बली कॉलोनी शामिल है। यह जानकारी निगम के ओमपाल जेई ने दी है।
विज्ञापन


आज से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 20 मिनट की देरी से होगी रवाना
भिवानी। रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेन के समय में बदलाव किया है। वीरवार 10 अप्रैल से दिल्ली जाने वाली ट्रेन पहले की तुलना में 20 मिनट की देरी से रवाना होगी।
रेलवे की ओर से हिसार-नई दिल्ली सवारी ट्रेन के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 54424 हिसार-नई दिल्ली 10 अप्रैल से भिवानी सिटी स्टेशन पर परिवर्तित समय 6:30 बजे आगमन व 6:35 बजे प्रस्थान। पहले यह ट्रेन भिवानी सिटी स्टेशन पर 6:10 मिनट पर पहुंचती थी। जिसके बाद 6:15 पर रवाना होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें