फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सब स्टेशन में फॉल्ट, छह घंटे गुल रही बिजली

Fri, 05 May 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति ठप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरखी पावर सब स्टेशन के मेन पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने से करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर के तीन फीडर बंद रहे जिससे शहर की कालोनियों की गलियों और अन्य स्थानों पर अंधेरा छाया रहा। देर रात साढ़े 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। निगम की टीमें रातभर फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुटी रही।
विज्ञापन


हब ट्रांसफार्मर का फॉल्ट वीरवार सुबह जाकर ठीक हो पाया और इसके बाद ज्यादातर कॉलोनियों व शहर के समीपवर्ती तीन गांवों की बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। बिजली गुल रहने से रातभर लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी।मौसम में खराबी की वजह से  लगातार बिजली फाल्ट बढ़ रहे हैं। कई जगह पोल भी टूट चुके हैं। तारें भी जवाब दे चुकी हैं।

बुधवार की रात तेज हवा के दबाव के चलते चरखी पावर सब स्टेशन में अचानक  खराबी आ गई। सब स्टेशन के मेन पावर ट्रांसफार्मर में लगे जंफर की क्लिप टूट गई जिससे पावर ट्रांसफार्मर से आउटपुट बंद हो गया। सब स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों ने इसे ठीक करने का प्रयास किया लेकिन फॉल्ट  को ठीक नहीं किया जा सका। बाद में बिजली निगम के उच्चाधिकारियों ने 10-12 बिजली कर्मचारी मौके पर भेजे तथा फाल्ॅट ठीक करने का काम शुरू किया गया। करीब छह घंटे में फॉल्ट ठीक होने पर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन


ये तीन फीडर रहे ठप
फॉल्ट की वजह से तीन फीडरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोहारू चौक, लोहारू रोड एरिया स्थित तीन- चार कालोनियों के अलावा  रोहतक रोड, पुराना शहर,  सरदार झाडू् सिंह चौक एरिया, बस स्टैंड एरिया, पूर्ण मार्केट, एमसी कालोनी,  वेयर हाउस एरिया, सर छोटूराम धर्मशाला के समीप, अनाज मंडी एरिया, दिल्ली रोड, अग्रसेन धर्मशाला  एरिया, पुराना झज्जर रोड, झज्जर घाटी एरिया,चरखी गेट, बधवाना गेट आदि क्षेत्रों में ब्लैक  आउट बना रहा। इस प्रकार शहर का करीब 45 प्रतिशत एरिया अंधेरे में डूबा रहा।

सुबह जाकर बहाल हुई बिजली सप्लाई
गांव रावलधी फीडर भी फॉल्ट आने से प्रभावित रहा। यहां बुधवार शाम करीब छह बजे बिजली गुल हुई थी जोकि सुबह करीब आठ बजे जाकर बहाल हो पाई। इस दौरान जब परेशान ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों से बात की गई तो अधिकारी बिजली आने का सही समय तक नहीं बता सके। अधिकारियों ने चरखी पावर स्टेशन में फॉल्ट आने का तर्क तो दिया लेकिन बत्ती आने का समय नहीं बता सके। इससे गांव रावलधी के ग्रामीणों को भी खासी परेशानियां झेलनी पड़ी।

चरखी मुख्य पावर स्टेशन के हब ट्रॉसफार्मर में तकनीकी  खराबी की वजह से  बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। फॉल्ट की सूचना मिलते ही टीम इसे दुरुस्त करने में जुट गई थी। इसके बाद फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

रामौतार, जेई बिजली निगम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें