बिजली के अघोषित कटों को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने गांव जमालपुर के हांसी-तोशाम मार्ग पर करीब 45 मिनट तक रोड जाम किया। जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे गांव जमालपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर रोड जाम कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के अघोषित कटों के चलते उनका जीना मुहाल हो गया है। 24 घंटों में से मुश्किल से 3 या 4 घंटे ही बिजली मिल पाती है। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हांसी-तोशाम मार्ग पर वाहनों को तिरछा खड़ा करके जाम लगाए रखा। पौने घंटे बाद थाना प्रभारी रमेश कुमार ने ग्रामीणों को प्रशासन से मिलकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। लगभग पौने तक लगे जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।