फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रैक्टर की टक्कर में छह घायल

Thu, 07 Jul 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भिवानी में भिवानी-रोहतक मार्ग पर गांव निनान के पास कार व ट्रैक्टर की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा बुधवार सायं को हुआ। गांव निनान के पास ट्रैक्टर  व कार की टक्कर हो गई। कार भिवानी से दिल्ली की ओर जा रही थी। हादसे में कार में सवार प्रिया, प्रेमा, नवीनी, रिद्धि व सिद्धि घायल हो गए। ये सभी भिवानी से दिल्ली जा रहे थे। हादसे में आजाद नगर वासी भारत भूषण भी घायल हो गया। भारत भूषण के पिता सुरेंद्र ने बताया कि उसका बेटा एमके रिजोर्ट में काम करता है, जो आज शाम घर लौट रहा था। कार व ट्रैक्टर की टक्कर के दौरान वह भी हादसे का शिकार हो गया। समाचार लिखे जाने तक इमरजेंसी में सभी घायलों का उपचार चल रहा था और किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें