भिवानी। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिलास्तरीय मासिक बैठक कार्यकारी अभियंता सिटी डिविजन परिसर में केन्द्रीय परिषद के चीफ आर्गेनाइजर बीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव आरके चावला ने की।
बैठक में कुलदीप आर्य, ओमबीर राणा, राजपाल चाहर, ओपी रंगा, रामेश्वर गोलागढ़, केके वर्मा, फतेह सिहं श्योराण, सीपी चावला ने अपने विचार रखे और कार्यकारिणी अभियंता सिटी डिविजन की कार्यशैली पर रोष जताया। 21 जुलाई को उनके पास भेजे गए एजेंडे की बैठक तारीख नहीं दी गई थी। जिला प्रधान बाल मुकन्द बापोड़ा ने सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि पूर्व की तरह हर तीन मास में पेंशन बैठक अधीक्षक अभियंता से कार्यालय में होनी चाहिए। जिसमें पेंशनर्स की पेंशन संबंधित शिकायतें मौके पर ही हल हो जाएंगी। बैठक में रविन्द्र शर्मा, रामअवतार शर्मा, कुरड़ा राम सैनी, बहादुर चन्द, सतीश कुमार, सुरेश नागपाल, कपूर सिंह ग्रेवाल, सतबीर सिंह, राम कुमार बादल, हरबंस लाल कुकरेजा, मांगे राम शर्मा उपस्थित रहे।