हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक एवं ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव व दादरी के पूर्व एसडीएम सरकार के आदेशों पर पिछले 25 साल में क्षेत्र में आएं ढांचेगत बदलाव का निरीक्षण करने शुक्रवार देर शाम दादरी पहुंचे। शनिवार सुबह रेस्ट हाउस में डीसी, एडीसी, एसडीएम की मौजूदगी में तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बदलाव को लेकर मंथन किया। इस दौरान पिछले 25 साल में 35 प्रतिशत बिजली लाइन लॉस बढ़ने की बात सामने आई तो वहीं क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से सुविधाओं
पिछले 20-25 सालों के दौरान दादरी शहर और आसपास के गांवों में हुए ढांचागत परिवर्तन का आंकलन का हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक विनीत गर्ग ने तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों से बातचीत कर जायजा लिया। उपायुक्त पंकज कुमार व अतिरिक्त उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा उनके साथ थे। बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम, सिंचाई, खेती, शिक्षा, चिकित्सा सेवा, सड़कें, रोजगार आदि संसाधनों को लेकर विनीत गर्ग ने जानने का प्रयास किया कि आज से 23 साल पहले जब वह बतौर एसडीएम दादरी में तैनात थे, उस समय से आज तक की अवधि में मूलत: कितना परिवर्तन आया है। खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि वर्तमान समय में राजकीय विद्यालय किसी भी निजी शिक्षण संस्थान से कम नहीं है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जा रही है। प्रधान सचिव विनीत गर्ग ने पूछा कि बिजली व पेयजल आपूर्ति में कितना सुधार आया है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति में लाईन लॉस 55 प्रतिशत तक बढ़ गया है। आज से 25 साल पहले यह 20 प्रतिशत होता था। इस अवसर पर एसडीएम विजेंद्र हुड्डा, सुशासन सहयोगी गौरव धनखड़, तहसीलदार राजकुमार, विनोद शर्मा, बीडीपीओ असवीर नैन, कार्यकारी अभियंता पवन वर्मा, बिजेन्द्र लाम्बा, एसडीओ श्यामलाल, राजेंद्र कुमार, राजपाल, सरपंच राजीव यादव आदि अधिकारी मौजूद थे।
गाड़ियां कीचड़ से गुजरी तो ग्रामीण बोले दिलवा दो छुटकारा
गांव रामनगर में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीधे ग्रामीणों से बातचीत की और उनके रहन-सहन व सुविधाओं के बारे में समुचित जानकारी ली। इस गांव में उन्होंने गलियों, आंगनबाड़ी केंद्र व जोहड़ का भी निरीक्षण किया। गांव के राजकीय विद्यालय में प्रधान सचिव ने पौधारोपण किया। इस दौरान गांव की गलियों में जमा कीचड़ से जब तमाम प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां गुजरी तो ग्रामीणों ने एक सुर में बोल दिया जनाब इस समस्या से छुटकारा दिलवा दो।