फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

विज्ञापन
01 फोटो बिजली बोर्ड कॉलोनी स्थित 132केवी सब स्टेशन की लाइन शिफ्टिंग के दौरान तार खिंचते हुए कर्मचार? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बीटीएम रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस से नए 33केवी सब स्टेशन निर्माण में आड़े आ रही इलेवन केवी फीडर की लाइन को बदलने के लिए रविवार को सात घंटे आधे शहर की बिजली गुल रही। हांसी रोड स्थित निर्माणाधीन 33 केवी पावर सब स्टेशन निर्माण साइट के ऊपर से गुजरने वाले इलेवन केवी चांग फीडर व हुडा सेक्टर 13 फीडर की लाइन को बदली किया। इस कार्य में 15 से 20 निगम कर्मचारियों ने लगातार काम कर शाम करीब छह बजे तक काम किया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 12 बजे 132 केवी पावर हाउस पर शट डाउन लिया गया था। इसके चलते शहर के पुराना वाटर वर्क्स फीडर, सिटी फीडर, विजय नगर फीडर, पटेल नगर फीडर, सेक्टर 13 व 23 फीडर, गुजरानी पंप हाउस फीडर बंद रहे। इसी तरह 33 केवी हुडा व चांग सब स्टेशन भी बंद रहे। इस कार्य के चलते शहर की राजस्व कॉलोनी, लघु सचिवालय परिसर, पटेल नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर 13 व 23, शिक्षा बोर्ड मुख्यालय परिसर, विद्या नगर, कमला नगर कॉलोनी, गांव पालुवास, हांसी गेट, नई बस्ती, रोहतक गेट क्षेत्र व पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के अलावा जगत कॉलोनी, हांसी रोड पर बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। मौके पर लाइन शिफ्ट कर रहे जेई वजीर सिंह ने बताया कि चांग और सेक्टर 13 फीडर इलेवन केवी लाइन निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग की छत से गुजर रही थी। 33 केवी पावर सब स्टेशन का निर्माण डोर लेवल तक पूरा हो चुका है, जबकि छत डालने का काम बाकी था, इसलिए इस लाइन को बदलना जरूरी था। चांग और हुडा फीडर पर अन्य फीडरों की क्रासिंग भी थी, इसलिए 132केवी पावर हाउस से संचालित सभी फीडरों को परमिट लेकर बंद कराना जरूरी था, ताकि लाइन शिफ्ट का काम करने के दौरान निगम कर्मचारी सुरक्षित रहें और बेहतर ढंग से समयबद्ध तरीके से काम पूरा हो सके। जेई वजीर ने बताया कि पावर सब स्टेशन की लाइन शिफ्ट करने का काम हिसार मुख्यालय की प्लानिंग एंड डिजाइनिंग डिवीजन के तहत आता हैं, लेकिन फिर भी ऑपरेशन डिवीजन की टीम उनके साथ सहयोगी के तौर पर लगी है।
सिटी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता रवींद्र घणघस ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का काम रविवार शाम छह बजे तक पूरा कर लिया गया। इसके बाद सभी फीडरों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। उन्होंने बताया कि ये कार्य शहरवासियों की सुविधा के लिए किया गया है, इसलिए बिजली कट से थोड़ी असुविधा जरूर हुई हैं, लेकिन भविष्य में शहरवासियों को बेहतर बिजली सुविधा मुहैया कराने के लिए ये कार्य जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें