घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को अब हर माह बिजली मिलेगा। निगम अब तक दो माह में एक बार बिल भेजता आ रहा है। यह निर्देश अगस्त माह में मिलने वाले बिल से ही लागू हो जाएंगे।शहर में 14 हजार घरेलू बिजली कनेक्शन हैं। बिजली निगम खुद को घाटे से उबारने के लिए नित नए फार्मूले अपना रहा है। कई तरह की प्लानिंग तैयार की जा रही है।
लाइन लोस कम करने के लिए जगमग योजना का सहारा लिया जा रहा है तो केबल कंडक्टर भी नए लगाए जा रहें( चरखी दादरी के बिजली बिल पहले भिवानी तैयार होते थे। उस समय दो माह में एक बार बिजली बिल भेजा जाता था। निगम ने अब नया नियम और लागू कर दिया है। अब उपभोक्ताओं को दो माह की बजाय हर माह बिजली बिल मिलेगा। यह नए निर्देश अगस्त माह से लागू हो चुका है। इस माह में मिलने वाला बिल एक माह का होगा। घरेलू उपभोक्ताओं को हर माह के प्रथम पखवाड़े तक अपना बिल चुकाना होगा।