सरकारी विभागों के अधिकारी औरों को तो चोरी नहीं करने, बिजली बिल भरने, सभी टैक्स भरने के लिए जागरूक करते हैं मगर स्वयं ही बिजली बिल नहीं भरते। जिले में सरकारी विभागों पर निगम का 1.49 अरब बकाया बिल है। जबकि तकरीबन आठ अरब 44 करोड़ 35 लाख 22 हजार रुपये ग्रामीण, शहरी, कृषि, उद्योग, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी आदि पर बकाया है।इतनी ज्यादा रकम डिफाल्टिंग होने के बावजूद जिले में लगभग एक लाख चार हजार डिफाल्टिंग कनेक्शन अभी तक चालू है। जबकि इन पर चार अरब 67 करोड़ 47 लाख 38 हजार रुपये का डिफाल्टिंग अमाउंट पेंडिंग है। वहीं 74 हजार 356 कनेक्शन बिल नहीं भरने के कारण काट दिए गए है। जिन पर अभी भी करीबन तीन अरब 76 करोड़ 87 लाख, 84 हजार रुपये बकाया है।
बिजली निगम के रिकार्ड के अनुसार सरकारी विभागों में सिंचाई विभाग पर सबसे ज्यादा 1,06,64,78 हजार डिफाल्टिंग अमाउंट है। वहीं पीडब्ल्यूडी पर 26 करोड़ बीस लाख 74 हजार तो पंचायत विभाग पर भी करीबन चार करोड़ 91 लाख बकाया राशि है।
भिवानी सिटी में 81 हजार करीब कनेक्शनों पर करीबन चार अरब 26 करोड़ 39 लाख रुपये की बकाया राशि है।
भिवानी जिला (आंकड़े 30.04.16 तक)
विभाग कुल कनेक्शन बकाया राशि
घरेलू शहरी 21776 4795.50
घरेलू ग्रामीण 127602 53145.43
व्यवसायिक 14802 5868.71
औद्योगिक 2097 4192.86
कृषि 10166 1487.86
सिंचाई 382 10664.78
पीडब्ल्यूडी 988 2620.74
एमसी 79 284.79
(स्ट्रीट लाइट)
पंचायत 211 491.97
अन्य 223 882.58
कुल 178326 84435.22
भिवानी शहर (आंकड़े 30.04.16 तक)
विभाग कुल कनेक्शन बकाया राशि
घरेलू शहरी 15106 3486.94
घरेलू ग्रामीण 53784 26043.17
व्यवसायिक 8833 3405.77
औद्योगिक 1213 2425.71
कृषि 1472 129.88
सिंचाई 260 5047.64
पीडब्ल्यूडी 192 1185.59
एमसी 50 138.39
(स्ट्रीट लाइट)
पंचायत 44 21.57
अन्य 69 754.60
कुल 81023 42639.26