फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गोदाम में काम करते समय करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल पार्क के पास आजाद नगर स्थित एक गोदाम में बिजली का काम करते समय शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे 24 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गांव बामला निवासी साहब सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। उनका छोटा बेटा 24 वर्षीय अंकित अविवाहित था और भिवानी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। शनिवार को भी वह हर रोज की तरह काम पर गया हुआ था।
उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चौधरी बंसीलाल पार्क के पास आजाद नगर स्थित एक गोदाम में अंकित को करंट लग गया है। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि गोदाम मालिक ने अंकित को बिजली का काम करने के लिए बुलाया था। इसी दौरान उसे करंट लग गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों के अनुसार अंकित को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दिनोद गेट पुलिस चौकी के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक को करंट लग गया है। मृतक के पिता के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें