फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लडने के इच्छुक व्यक्ति के घर पथराव, दो घायल

Sun, 20 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के संभावित चुनाव में वार्ड नंबर 11 से चुनावी मैदान में उतरने के इच्छुक रोशन शर्मा के घर बीती रात कुछ लोगों ने पथराव किया। पत्थरबाजी में रोशन व उनकी माता घायल हो गईं। इलाज के लिए दोनों सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। रोशन का आरोप है कि 20 सितंबर को कोर्ट परिसर में उन पर हमला करने वाले ही कल रात की घटना में शामिल हैं।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार रात 10 बजे के बाद की है। कौंट रोड पर रहने वाले रोशन शर्मा ने बताया कि वह अपने घर में था। आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर आया तो दो जनों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाया और जबरदस्ती बाहर ले जाने लगे। शोर मचाया तो एकाएक 15-20 लोग और आए गए और उन पर पथराव किया। पत्थरबाजी में वह खुद और उसकी माता बिमला देवी घालय हो गईं।
जांच अधिकारी सदर थाना के एएसआई धर्म सिंह ने बताया कि इस मामले में सात नामजद व 5-6 अन्य के खिलाफ घर में घुसकर चोट मारने व नुकसान समेत कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अभी हथियार की बात सामने नहीं आई है, इसलिए आम्र्स एक्ट के तहत कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें