फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

Wed, 30 Apr 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बापोड़ा के पास सड़क हादसे में स्कूटी चालक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा कार की टक्कर से हुआ। मृतक के भतीजे की शिकायत पर सदर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव दिनोद निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह बारहवीं पास है और खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके चाचा गांव दिनोद निवासी सुखपाल 29 अप्रैल को गांव से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर भिवानी आ रहे थे। उसके चाचा सुखपाल दिनोद से वाया बापोड़ा होते हुए भिवानी आ रहे थे कि बापोड़ा के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के वक्त वह भी अपनी बाइक पर जा रहा था।
उसके चाचा को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस संबंध में सदर पुलिस को सूचना दी। सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के भतीजे की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



दिसोटन कार्यक्रम के दौरान घर के अंदर घुसकर की मारपीट

भिवानी। गांव केहरपुरा में दिसोटन कार्यक्रम के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने घर के अंदर घुसकर मारपीट और गाड़ी पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। इसकी शिकायत जूई कलां पुलिस थाने में दी। इस पर आठ नामजद के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
जूई कलां पुलिस में दी शिकायत में गांव केहरपुरा निवासी प्रदीप ने बताया कि गत 10 अप्रैल को उसके घर दिसोटन कार्यक्रम था। उसके पास अजीत का फोन आया और उसने उसके साथ गाली गलौज किया। उसने इसके बाद अपना फोन बंद कर दिया। जब रात को दस बजे उसके रिश्तेदार खाना खाकर घर जाने लगे तो इसी दौरान उनकी गाड़ी पर अजीत, भतेरी, मुकेश, संजय, संजय की पत्नी, मनोज, रतन व रघुवीर ने पथराव कर दिया और फिर उनके घर के अंदर घुसकर मारपीट की।

कार्यक्रम में आए लोगों ने उनका बीच बचाव किया। वहीं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में आठ नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें