फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वन विभाग की जमीन पर कीकर के पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव

Wed, 28 Oct 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। भिवानी रोड पर चुंगी नंबर-7 के पास वन विभाग की जमीन पर कीकर के पेड़ से एक अज्ञात बुजुर्ग का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह शव देखा। करीब 65 वर्षीय मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और आत्महत्या के कारण भी स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें