भिवानी। शहर के एक होटल में बैठकर पार्टी कर रहे युवकों में आपसी कहासुनी हो गई। इसी बीच आठवीं पास युवक के गले पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल छात्र को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं, परिजन भी सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे। इस मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में नया बाजार आशाराम गेट निवासी मानव ने बातया कि वह आठवीं कक्षा पास है। मंगलवार की रात को दोस्तों के साथ होटल में बैठकर पार्टी कर रहा था कि इसी समय वहां टोनी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसने उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। उसके गले से खून बहने लगा तो उसे उसके साथी जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसका भाई लक्ष्य और मां भी पहुंच गईं। आरोपी ने अस्पताल पहुंचने के बाद भी उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। वहीं, इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।