फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिक्षा मंत्री ने किया हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का दौरा

Fri, 08 Aug 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार। स्रोत
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दौरे पर पहुंचे। बोर्ड परिसर स्थित उपाध्यक्ष आवास पर बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने हाल ही में हुई हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के नकल रहित, पारदर्शी और सुव्यवस्थित संचालन के लिए बोर्ड प्रशासन की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ ऐसे कार्य करते रहना चाहिए जिससे जनता के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचे।
शिक्षा मंत्री ने बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के साथ शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार, परीक्षा प्रणाली को सुदृढ़ और लचीला बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड की कार्यशैली से युवाओं में यह संदेश गया है कि हरियाणा में पढ़ाई का बेहतर वातावरण बन रहा है और जनता में आस्था एवं विश्वास बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा बिना खर्ची-पर्ची के की जा रही भर्तियों का समाज और युवाओं पर गहरा प्रभाव है। इससे गांव और गरीब परिवारों के बच्चे भी अच्छी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें