स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए शनिवार को सभी स्कूलों में दूसरी कट ऑफ लिस्ट लगाई जाएगी। निजी स्कूलों ने जहां शुक्रवार देर सांय तक कट ऑफ सूची तैयार कर ली थी, वहीं पर सरकारी कॉलेजों में शनिवार सुबह 11 बजे से ऑनलाइन कट ऑफ लिस्ट जनरेट की जाएगी। उसके बाद नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
शुक्रवार को पहली कट ऑफ लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों ने अपनी फीस जमा करवा दाखिले करवाए। पहली कट ऑफ की तरह ही बीएससी नॉन-मेडिकल व मेडिकल व बीकॉम में दाखिलों के लिए कड़ा मुकाबला रहा। आदर्श महिला महाविद्यालय में नॉन मेडिकल के लिए 88.6 कट ऑफ तो बीकॉम पास कोर्स के लिए 84.00 पर कट ऑफ रूकी। आदर्श महिला महाविद्यालय की प्राचार्या अरूणा सचदेव व वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डा. डीएस राजन ने बताया कि शनिवार को सुबह नौ बजे ही दूसरी कट ऑफ चस्पा दी जाएगी। लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों का दाखिला 12 जुलाई सांय चार बजे तक कराया जा सकता है।
कॉलेजों की दूसरी कट ऑफ
वैश्य महाविद्यालय
कोर्स जनरल बीसी-ए बीसी-बी एससी ईबीपी
बीए 71 60.2 63.4 41.6 58.6
बीएससी एनएम 75 66.2 66.4 50.2 66.8
(मेडिकल) 74.4 57.8 59.6 52.8 --
(कंप्यूटर साइंस)72.4 68.2 67.6 59.4 70.8
बीकॉम 68.2 58.2 53.2 44.8 62.2
बीकॉम एएसएम 40.6 -- -- -- --
बीकॉम सीए 57.8 55 -- 48 47.2
आदर्श महाविद्यालय
कोर्स हरियाणा ओपन एससी/बीसी-ए/बीसी-बी ईबीपी/ईएसएम
बीएससी एनएम 88.6 67.4/81.8/88 80.8/80
बीएससी एम 86.4 72.6/85.4/78.4 77.6/--
कंप्यूटर साइंस 59.6 -- --
बीकॉम 84.0 50.4/78.4/72.6 72.4/--
एएसएम 66.4 63 --
बीकॉम सीएस 52.8 63 --
बीए 44.8 /49/50.8 --