फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी और शिक्षा विभाग के आदेशों के बीच फंसे गुरुजी

Tue, 09 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
teacher - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंझधार में फंसे को रास्ता दिखाने का दायित्व निभाने वाले गुरुजी (शिक्षक) अब खुद असमंजस में हैे। स्कूलों में जादू का शो करवाने को लेकर विकट स्थिति उनके समक्ष पैदा हो गई है। एक तरफ जहां जिला प्रशासन जादू के शो करवाने और इनके लिए बच्चों से फंड एकत्रित करने के आदेश जारी किए है तो वहीं ये सब करना शिक्षा विभाग गैरकानूनी मान रहा है। बकायदा इसके लिए स्कूल मुखियाओं के पास पहले ही शिक्षा विभाग के आयुक्त ने पत्र भेजकर ऐसा न करने के आदेश जारी कर रखे हैं।
विज्ञापन


दरअसल जिला उपायुक्त ने 19 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया था। इस पत्र में जिला बाल कल्याण विभाग की सहायतार्थ जिले के सभी सरकार व निजी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों में जादू का शो करवाने की बात कही गई है। इतना ही एक घंटे के शो के लिए पहली से 12वीं तक के प्रति बच्चे से 10 रुपये बतौर फंड भी लिए जाएं। इन आदेशों में जादूगर को रुपये देने के बाद रसीद प्राप्त करने की भी बात भी कही गई है। वहीं शिक्षा विभाग के आयुक्त एवं महानिदेशक द्वारा 16 अक्तूबर 2009 को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए पत्र में स्थिति बिल्कुल उलट है। इनमें स्पष्ट तौर पर इस तरह के शो को बैन करने की बात कही गई है। इस पत्र में बच्चों की पढ़ाई बाधित होने का हवाला भी शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें