फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिक्षा विभाग करेगा दूसरी व तीसरी कक्षा के बच्चों का मूल्यांकन

Thu, 11 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य द्वार।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। अब शिक्षा विभाग कक्षा दूसरी और तीसरी के बच्चों का मूल्यांकन कर उनके पढ़ाई से संबंधित समस्याओं का पता लगाएगा और समाधान करेगा। इस संबंध में भिवानी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एबीआरसी और बीआरपी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी खंडों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य 15 और 16 सितंबर को दूसरी और तीसरी कक्षा की असाइनमेंट करवाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देना था।
विज्ञापन

बच्चों का मूल्यांकन टीजीटी और पीजीटी अध्यापकों द्वारा उनके अपने कलस्टर के विद्यालयों में किया जाएगा। शिक्षक हर बच्चे का 5 से 10 मिनट में असेसमेंट करेंगे और ऑनलाइन डाटा अपलोड करेंगे। एक शिक्षक 30 बच्चों के मूल्यांकन के लिए जिम्मेदार होगा। अंत में शिक्षक को फॉर्म भी फीड करना होगा। एबीआरसी भारत यादव ने बताया कि सभी बीआरपी और एबीआरसी अपने कार्य में निपुण हैं।


शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा दूसरी व तीसरी के विद्यार्थियों का मूल्यांकन 15 और 16 सितंबर को किया जाएगा। प्रत्येक शिक्षक 30 बच्चों का मूल्यांकन करेगा। - सुनील कुमार, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें