फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड करवाएगा नौवीं से 12वीं तक संस्कृत की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षिक सत्र 2020-21 से कक्षा नौवीं व दसवीं के लिए संस्कृत की परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड अधिकारियों ने पूर्व मध्यमा भाग-1 व 2 और ग्यारहवीं व बारहवीं के लिए उत्तर मध्यमा भाग-1 व 2 कक्षाओं की संस्कृत की परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि जो गुुरुकुल/संस्कृत महाविद्यालय कक्षा नौवीं व दसवीं के लिए संस्कृत पूर्व मध्यमा भाग-1 व 2 और ग्यारहवीं व बारहवीं के लिए उत्तर मध्यमा भाग-1 व 2 परीक्षा दिलाना चाहते थे, उनसे सहमति पत्र मांगा गया था। कुछ गुरुकुल/संस्कृत महाविद्यालय ने संबद्धता/मान्यता फार्म का हिंदी रूपांतरण की मांग की थी। संस्थाओं की मांग पर संबद्धता/मान्यता फार्म का हिंदी रूपांतरण किया गया है, जो कि बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। तीन दिन में आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें