भिवानी। बवानीखेड़ा, सिवानी और लोहारू नगर पालिका के चुनाव दो मार्च को होंगे। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
जिलाधीश महावीर कौशिक की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि बवानीखेड़ा, सिवानी और लोहारू नगर पालिका में चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 16 (ए) व 17 (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर आदेश जारी किए है। एसपी के अनुरोध पर दो मार्च को सुबह सात बजे से ईवीएम के स्ट्रांग रूम में जमा होने तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए गए हैं। आदेशों में कार्यकारी अभियंता कपिल देव, बीएओ श्रीभगवान, डीएओ जितेंद्र श्योराण, पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक प्रेम, निरीक्षक सतीश और शिव कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।