गाड़ी मालिक व ड्राइवरों का कहना है कि सरकारी एजेंसी एचएसआईआईडीसी द्वारा खानक पहाड़ में खनन कार्य किया जा रहा है। एक तरफ तो सरकार ओवरलोड को बंद कर रही है वहीं खानक पहाड़ में ओवरलोड की धज्जियां उड़ाई जा रही है। चालकों का कहना है कि अगर ओवरलोड डंपर चलेंगे तो उनकी जान माल को खतरा होगा।
भिवानी के खानक पहाड़ में ओवरलोड डंपर चलाए जाने के विरोध में डंपर चालक व मालिकों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। चालकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए ओवरलोड बन्द करने की मांग की। चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि समाधान न होने पर आंदोलन होगा। चालक व गाड़ी मालिकों की मानें तो बार-बार मुद्दा उठाए जाने के बावजूद अब भी ढाई से तीन टन पत्थर क्षमता से ज्यादा डाला जा रहा है।
विज्ञापन
गाड़ी मालिक व ड्राइवरों का कहना है कि सरकारी एजेंसी एचएसआईआईडीसी द्वारा खानक पहाड़ में खनन कार्य किया जा रहा है। एक तरफ तो सरकार ओवरलोड को बंद कर रही है वहीं खानक पहाड़ में ओवरलोड की धज्जियां उड़ाई जा रही है। चालकों का कहना है कि अगर ओवरलोड डंपर चलेंगे तो उनकी जान माल को खतरा होगा। ओवरलोड डंपर चलने से राहगीरों व ग्रामीणों को काफी समस्या होगी। गाड़ी मालिक व ड्राइवरों ने इसके विरोध में बुधवार को नाके पर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने ओवरलोड बंद नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी।
पवन कुमार ने बताया कि ओवरलोड से जान-माल का खतरा बना रहता है। बार-बार मुद्दा उठाए जाने के बाद भी कम्पनी बाज नहीं आ रही। पवन ने बताया कि फिलहाल चेतावनी दी गई है। समाधान नहीं किया तो आंदोलन होगा।