फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: ओवरलोड के खिलाफ डंपर मालिकों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रशासन को बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Wed, 12 Jun 2024 02:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

गाड़ी मालिक व ड्राइवरों का कहना है कि सरकारी एजेंसी एचएसआईआईडीसी द्वारा खानक पहाड़ में खनन कार्य किया जा रहा है। एक तरफ तो सरकार ओवरलोड को बंद कर रही है वहीं खानक पहाड़ में ओवरलोड की धज्जियां उड़ाई जा रही है। चालकों का कहना है कि अगर ओवरलोड डंपर चलेंगे तो उनकी जान माल को खतरा होगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के खानक पहाड़ में ओवरलोड डंपर चलाए जाने के विरोध में डंपर चालक व मालिकों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। चालकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए ओवरलोड बन्द करने की मांग की। चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि समाधान न होने पर आंदोलन होगा। चालक व गाड़ी मालिकों की मानें तो बार-बार मुद्दा उठाए जाने के बावजूद अब भी ढाई से तीन टन पत्थर क्षमता से ज्यादा डाला जा रहा है।

विज्ञापन




गाड़ी मालिक व ड्राइवरों का कहना है कि सरकारी एजेंसी एचएसआईआईडीसी द्वारा खानक पहाड़ में खनन कार्य किया जा रहा है। एक तरफ तो सरकार ओवरलोड को बंद कर रही है वहीं खानक पहाड़ में ओवरलोड की धज्जियां उड़ाई जा रही है। चालकों का कहना है कि अगर ओवरलोड डंपर चलेंगे तो उनकी जान माल को खतरा होगा। ओवरलोड डंपर चलने से राहगीरों व ग्रामीणों को काफी समस्या होगी। गाड़ी मालिक व ड्राइवरों ने इसके विरोध में बुधवार को नाके पर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने ओवरलोड बंद नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन कुमार ने बताया कि ओवरलोड से जान-माल का खतरा बना रहता है। बार-बार मुद्दा उठाए जाने के बाद भी कम्पनी बाज नहीं आ रही। पवन ने बताया कि फिलहाल चेतावनी दी गई है। समाधान नहीं किया तो आंदोलन होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें