फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तेज बारिश में विद्यालय के ड्यूल डेस्क तक पहुंचा पानी, झूले भी डूबे

Sat, 12 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव जताई  के स्कूल में जलभराव के बाद क्लास में बैठे विद्यार्थी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव जताई में तेज बारिश के कारण राजकीय विद्यालय में पानी ड्यूल डेस्क तक पहुंच गया। बारिश का पानी बच्चों के कक्षा कक्ष में ड्यूल डेस्क तक पहुुंच गया जबकि खेल मैदान में झूले भी पानी में डूब गए। विद्यालय का स्टाफ कक्षाओं और गैलरी में हुए जलभराव की निकासी में जुटा रहा।
विज्ञापन

जलभराव की वजह विद्यालय के कमरे नीचे होना और खेल मैदान काफी ऊंचा होना बताया जा रहा है। गांव जताई के राजकीय उच्च विद्यालय के हेडमास्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि पानी की निकासी कराने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन थोड़ी सी बारिश में ही विद्यालय की कक्षाओं तक पानी पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें