फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तालाब में मछली मरने से मोहल्ले में फैली बदबू, लोग परेशान

Thu, 13 Mar 2025 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के तालाब में मरी पड़ी मछलियों को बाहर निकालते युवक।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बा स्थित सुदी तालाब में पिछले तीन दिन से मरी हुई मछली पड़ी हैं। इस कारण मोहल्ले में बदबू फैली हुई है। इस कारण पशु भी तालाब से पानी नहीं पी रहे हैं। इसके अलावा लोगों का तालाब के पास से निकलना मुश्किल हो चुका है। इस कारण मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

वहीं वार्ड नंबर 16 निवासी ठेकेदार संजय ने बताया कि तालाब को नगर पालिका प्रशासन की ओर से मछली पालन के लिए किराए पर लिया हुआ है। लेकिन तालाब में किसी कारण से मछलियां मर गईं। इसके चलते लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि तालाब को एक लाख रुपये में मछली पालन के लिए लिया हुआ है। लेकिन पिछले तीन दिनों से तालाब में रात्रि के समय मछलियां मर जाती हैं और सुबह ऊपर आ जाती है। मछलियों के मरने की सूचना उन्हें तीन दिन पहले मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने तालाब के पानी को लैब में सैंपल करवा कर चेक करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन तालाब की सफाई करवाता है। मरी हुई मछलियों को सुंदर नहर के पास मिट्टी के अंदर दबा कर आता है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। तालाब को साफ करवाने के लिए 6 व्यक्ति हिसार से बुला रखे हैं। जो पूरे दिन तालाब में से मृत मछलियों को निकालने में लगे रहते हैं।
ठेकेदार ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में तालाब को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा और मृत मछलियों को निकाल कर मिट्टी के अंदर दबा दिया जाएगा। उन्होंने तालाब में अज्ञात लोगों द्वारा रसायन पदार्थ छोड़ने की बात कही। इससे मछली मर गई।
उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से नुकसान के भरपाई की मांग रखी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर सफाई दरोगा प्रदीप कुमार पहुंचे तथा तालाब से मछली निकलवा कर उसे साफ करने की प्रक्रिया शुरू करवाई। उन्होंने कहा कि जल्दी ही तालाब को साफ कर दिया जाएगा। आम लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें