फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: यात्रियों की कमी... नेशनल हाईवे 152डी से अलसुबह 4 बजे की बस सेवा बंद

Thu, 19 Mar 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज ने नेशनल हाईवे भिवानी-चंडीगढ़ (वाया 152डी) अलसुबह 4 बजे चलने वाली बस सेवा को फिलहाल बंद कर दी है। रोडवेज को रूट पर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण पर्याप्त राजस्व नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने बताया कि समय-समय पर रोडवेज बस सेवाओं का संचालन समीक्षा के आधार पर तय किया जाता है। यदि किसी रूट पर यात्रियों की संख्या कम और आय अपर्याप्त होती है, तो उस रूट की बस सेवा को बंद या समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि भिवानी से चंडीगढ़ सुबह 4 बजे की बस में लंबे समय से यात्रियों की संख्या कम थी, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा था। भविष्य में यदि इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो बस सेवा को पुनः शुरू किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें