फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली से निखरेगा आईटीआई के विद्यार्थियों का कौशल

Tue, 24 Jun 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर की राजकीय आईटीआई का मुख्य द्वार।
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। इस बार छात्रों को दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली आईटीआई विद्यार्थियों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य उन्हें आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देकर रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

इस प्रणाली में छात्रों को संस्थान में प्रशिक्षण के साथ-साथ संबंधित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में प्रायोगिक अनुभव भी मिलेगा। छात्र अपनी पसंद की आईटीआई में उपलब्ध डुअल मोड यूनिट को देखने के लिए “च्वाइस ऑफ ट्रेड” अनुभाग में जाकर संबंधित जिले और व्यवसाय का चयन कर सकते हैं। आवेदक एक से अधिक जिले और 15 तक व्यवसाय विकल्प चुन सकते हैं। आवेदन फार्म में बदलाव केवल अंतिम तिथि से पहले ही किया जा सकता है।

3 से 6 माह या 6 से 12 माह तक प्रशिक्षण
एक वर्षीय कोर्स के विद्यार्थियों को संस्थान में 3 से 6 माह तक तथा दो वर्षीय कोर्स के लिए 6 से 12 माह तक संस्थागत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद शेष अवधि के दौरान औद्योगिक प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक प्रशिक्षण कराया जाएगा। जिले की सभी 10 राजकीय एवं निजी आईटीआई में यह प्रणाली लागू की गई है।
विज्ञापन



दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत विद्यार्थियों को बेहतर तकनीकी ज्ञान और वास्तविक कार्य अनुभव मिलेगा, जिससे वे समय पर रोजगार पाने में सक्षम होंगे। इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें।
विज्ञापन

- बलबीर सिंह, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें