फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालक ने लड़की से छेड़छाड़ करने से रोका तो युवक ने तोड़ा बस का शीशा

Sun, 06 Dec 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी से लोहारू जा रही रोडवेज बस में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। चलती बस में एक युवक द्वारा एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर गुस्साएं युवक ने जमकर बवाल काटा। युवक के न मानने पर चालक परिचालक ने सिविल अस्पताल के सामने बस रोक दी। इससे खफा उक्त युवक ने बस का शीशा भी तोड़ डाला। बाद में सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। बाद में किसी भी पक्ष से शिकायत न आने पर युवक को छोड़ दिया गया। इस संबंध में रोडवेज विभाग ने युवक के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब चार बजे लोहारू सब डिपो की बस दादरी बस स्टैंड से चली। सिविल अस्पताल के समीप पहुंचने पर किसी युवक ने बस में सवार छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। बताया जाता है कि युवक बस में पीछे बैठा था। रोडवेज चालक ने यह हरकत देख छात्रा को पीछे से बुलाकर अगली सीट पर बैठा दिया। इसे बाद युवक भी वहीं पहुंच गया और छात्रा के साथ फिर हरकत करने लगा। इसी बीच बस में शोर शराबा हो गया। चालक ने बस वहीं रोक दी। इसी बीच उक्त युवक बस से नीचे उतर गया। युवक ने बस से नीचे उतरकर बस का शीशा तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को दबोच लिया। बाद में घटना की सूचना शहर पुलिस को दी गई। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में छात्रा भी परिजनों सहित पुलिस थाने पहुंच गई। वहां दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया।
वर्जन:::::
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू कर लिया था। बाद में पूछताछ में छात्रा ने बताया कि युवक किसी परिचित का मोबाइल नंबर मांग रहा था और गलतफहमी के चलते मामला इतना आगे बढ़ गया। छात्रा के परिजनों ने मामले की शिकायत देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह सिटी थाना प्रभारी
वर्सन:
अगर किसी युवक ने बस का शीशा तोड़ा है तो यह विभाग के नियमों के खिलाफ है। वो इस मामले की जांच करवाएंगें। अगर ऐसी ही मामला सामने आया, तो पुलिस को भी शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन

धनराज कुंडू, जीएम रोडवेज,

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें