फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या: पक्की सड़कें, हरे भरे पार्क, आधुनिक साइंस लैब और सभागार जैसी सुविधाओं वाले गांव सूई में पेयजल का संकट

Thu, 18 Nov 2021 12:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी (हरियाणा)

सार

गांव के लोगों की शराब ठेके को गांव से बाहर करने की मांग है। गांव में पेयजल आपूर्ति 4 से 5 दिन में एक बार होने से महिलाएं परेशान हैं। भिवानी शहर की ओर से आने वाला सीवर का गंदा पानी जमीन को खराब कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी जिले के आदर्श गांव सूई में पक्की सड़कें, सुंदर हरे भरे पार्क, स्कूल की आधुनिक साइंस लैब, सभागार सहित कई अन्य सुविधाएं हैं। गांव के विकास पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस गांव में कुछ समस्याएं अब भी हैं। गांव के लोग इनका निदान चाहते हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति का भाषण सुनने आए ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने गांव के बस अड्डे पर बने शराब ठेके को गांव से दो तीन किलोमीटर बाहर करने की मांग रखी। महिलाओं ने कहा कि बस अड्डे पर शराब ठेका होने से महिलाओं, छात्राओं को परेशानी होती है। इस बारे में अधिकारियों को  लिखित में शिकायत भी देंगे। 

यह भी पढ़ें ः महामहिम ने कहा: धरती से आसमान तक छाईं हरियाणा की बेटियां, इन्हें बेटों से कम न समझें
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बोले - इन समस्याओं का हो स्थायी समाधान

हमारे गांव में भूजल अच्छा नहीं है। पानी की समस्या है। चार से पांच दिन में एक बार पानी आता है। गांव में पानी की समस्या को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं। स्कूल, पार्क, स्ट्रीट लाइट की कोई समस्या नहीं है। पानी की समस्या का समाधान कराया जाए। -हेमचंद्रा, गांव सूई।  

 

राष्ट्रपति हमारे गांव में आए यह बड़ी बात है। जिंदल परिवार ने गांव में काफी काम कराया है। गांव में पीने के पानी की कुछ समस्या है। भिवानी शहर की ओर से आने वाले गंदे पानी के कारण कुछ जमीन बंजर हो रही है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए। - पुष्पा, गांव सूई।  

मैं बीए की छात्रा हूं। पढ़ाई के साथ कोचिंग भी ले रही हूं। गांव में एक पुस्तकालय बनना चाहिए। जिसमें विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। जिसमें इंटरनेट, कंप्यूटर, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें उपलब्ध कराई जाएं। छात्राओं के लिए भिवानी तक जाने के लिए रोडवेज की बस उपलब्ध कराई जाए। -भावना, गांव सूई।

 

आठवीं का छात्र हूं। आज पेपर होने के बाद जल्दी छुट्टी हो गई तो यहां आए। हमारा स्कूल निजी स्कूलों से भी अच्छा है। जिसमें साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमारे गांव में ही नौकायान, पार्क भी उपलब्ध हैं। -साहिल, गांव सूई।

गांव में पीने का पानी चार से पांच दिन में एक बार आता है। वह भी साफ नहीं होता। गांव के जलघर से आपूर्ति किए जाने वाले पानी की शुद्धता जांची जानी चाहिए। अगर शुद्ध पेयजल मिलेगा तो गांव के लोगों को फायदा होगा। गांव में आरओ लगाने के काम को जल्द पूरा कराया जाए। -मंजू, गांव सूई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें