फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डॉ. मुनीष नागपाल ने संभाला शिक्षा बोर्ड के सचिव का पदभार

Tue, 04 Mar 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
डॉ. मुनीष नागपाल ने संभाला शिक्षा बोर्ड के सचिव का पदभार।
विज्ञापन
भिवानी। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव का पदभार संभाल लिया है। राज्य सरकार ने हाल में अपने आदेशों के तहत डॉ. मुनीष नागपाल को बोर्ड सचिव का अतिरिक्त पदभार सौंपा है।
विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ मुनीष नागपाल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर उन्नत करने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। परीक्षाओं में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से नकल और अनुचित साधनों के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए सुदृढ़ व सुसंगठित प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।





इन पदों पर रह चुके हैं डॉ मुनीष नागपाल



डॉ. मुनीष नागपाल हरियाणा के वरिष्ठ एचसीएस अधिकारी है। इससे पहले वे कृषि एवं कृषि कल्याण विभाग हरियाणा के विशेष सचिव पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में राज्य सरकार ने उनका तबादला बतौर एडीसी भिवानी तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव पद पर किया है। डॉ. मुनीष नागपाल को प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव है। डॉ. नागपाल इससे पहले गोहाना, सिवानी, डबवाली, महम, रतिया, ऐलनाबाद, बरवाला, हांसी व रेवाड़ी में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा डॉ. नागपाल सिरसा, महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी में एडीसी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे जीएम रोडवेज फतेहाबाद व चीनी मिल महम के प्रबंध निदेशक पद पर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें