फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इलाज के अभाव में कुत्ते की मौत, शव लेकर धरने पर बैठे गोरक्षक

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर धरना पर बैठे गोरक्षा दल सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह समय पर इलाज नहीं मिलने से बीमार कुत्ते की मौत हो गई। आक्रोशित गोरक्षक दल भिवानी के सदस्यों ने शव लेकर लघु सचिवालय के सामने धरना दिया और ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गो रक्षा दल भिवानी के मोनू राणा और कुकी परमार ने बताया कि सुबह सात बजे कुत्ते के गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना मिली। नगर परिषद ने बेसहारा व घायल पशुओं के रख-रखाव और इलाज का टेंडर रामनिवास व राजू को दिया है। आरोप है कि सूचना के बावजूद ठेकेदारों ने मदद से मना कर फोन बंद कर लिया।
प्रधान संजय परमार ने शिकायत में कहा कि एजेंसी नौ महीने से काम कर रही है लेकिन तीन दिन से बीमार पशुओं को उठाना बंद कर दिया। डीएमसी की बैठक में ठेकेदार ने एंबुलेंस सेवा बहाल करने का लिखित आश्वासन दिया था। मंगलवार सुबह नगर परिषद कर्मचारी ने भी आगाह किया था लेकिन कुत्ते को नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

संजय परमार ने मुकदमा दर्ज करने, पोस्टमार्टम कराने और टेंडर रद्द करने की मांग की। सब-इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि शिकायत मिल गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर बलदेव, हन्नी, हितेश गुजरानी, प्रतीक, अमित बीरणिया, अंकित शर्मा, हिमांशु और हर्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें